लातेहार, जनवरी 22 -- चंदवा प्रतिनिधि। बाल सृष्टि विद्यालय एवं विवेकानंद किशोर संस्थान व एम्बीशन के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जागृत करना और स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को सम्मान देना रहा। तिरंगा यात्रा की अगुवाई राजेश चंद्र पांडेय, नरेश प्रसाद एवं मनोज सिंह पप्पू ने की। यात्रा की शुरुआत सुभाष चौक पर मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। इसके पश्चात् तिरंगा यात्रा मुख्य बाजार, इंदिरा गांधी चौक एवं मिशन स्कूल होते हुए स्थानीय हाई स्कूल खेल प्रांगण पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा थामे सैकड़ों छात्र-छात्राएं देशभक्ति के नारों से पूरे शहर को गुंजायमान हो उठा। भारत माता की जय और वंदे मातरम् जैसे गगनभेदी नारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.