चंदवा थाना पहुंचे एसडीपीओ, लंबित मामलों की समीक्षा कर दिए कई निर्देश
लातेहार, मई 24 -- चंदवा प्रतिनिधि। जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नव पदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता रविवार को चंदवा थाना पहुंचे। यह दौरा पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर किया गया। चंदवा थाना पहुंचने पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने उनका स्वागत किया।
बैठक का आयोजन इस दौरान एसडीपीओ ने थाना में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और लंबित मामलों की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी मामलों का समयबद्ध तरीके से अनुसंधान कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
बकरीद पर्व की तैयारी बैठक में आगामी बकरीद पर्व को लेकर विशेष चर्चा की गई। एसडीपीओ ने पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.