लातेहार, अप्रैल 14 -- चंदवा प्रतिनिधि। चतरा सांसद प्रतिनिधि दीपक निषाद के नेतृत्व में मंगलवार को कुजरी में आहूत तीन दिवसीय यज्ञ एवं शिव-हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समिति के सदस्यों के शिष्टमंडल ने चतरा सांसद कालीचरण सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान चंदवा मंडल अंतर्गत कामता पंचायत के ग्राम कुजरी में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय यज्ञ एवं शिव-हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण मंदिर कमेटी कुजरी की ओर से सौंपा गया। मुलाकात के क्रम में प्रतिनिधिमंडल ने चंदवा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को भी सांसद के समक्ष रखा। इस पर सांसद ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र की बड़ी समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा। सांसद ने यह भी जानकारी दी कि टोरी रेलवे स्टेशन पर शीघ्र ही धनबाद-मुंबई एक्सप्रेस के ठहराव की व्यवस्था की जाएगी, जिससे क्षेत्रवासि...