चंदवा की बेटी पीहू ने सीबीएसई 12वीं में 98.8% अंक लाकर रांची टॉप-5 में बनाई जगह
लातेहार, मई 16 -- चंदवा, प्रतिनिधि। चंदवा की बेटी पीहू कुमारी ने सीबीएसई 12वीं (कला संकाय) परीक्षा में 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रांची शहर के टॉप-5 विद्यार्थियों में स्थान हासिल किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे चंदवा क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है। पीहू, चंदवा के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं हिंदुस्तान स्वीट्स के संचालक मिथलेश कुमार की पुत्री हैं और वर्तमान में रांची के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। पीहू ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर मेहनत को दिया है। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही उनकी सफलता की कुंजी रही। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने भी पीहू की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। गौरतलब है कि ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.