कोडरमा, फरवरी 10 -- चंदवारा। चंदवारा प्रखंड क्षेत्र से लापता दो छात्राएं सोमवार को झुमरी तिलैया शहर से मिली। जानकारी के अनुसार दोनों मैट्रिक परीक्षा देने को लेकर शनिवार को झुमरी तिलैया निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। इसको लेकर परिजनों ने चंदवारा थाना में सनहा दर्ज कराया था। परिजन जब उक्त लड़की को खोजने के लिए सोमवार को उसके परीक्षा केंद्र पहुंचे, तो दोनों छात्राओं को पाया। दोनों छात्राएं आपस में सहेली बतायी जाती है। परिजन द्वारा इसकी सूचना चंदवारा पुलिस को दी। पुलिस उन दोनों छात्राओं से पूछताछ की, जिसमें पता चला कि वे किसी के बहकावे में आकर निकल गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.