कोडरमा, जून 1 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में चंदवारा प्रखंड के मदनगुंडी पंचायत भवन में रविवार को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया l इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि आज के समय में नशा के सेवन से पूरी तरह मुक्त होना होगा, तभी उनका शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास संभव है l नवल किशोर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा के कारण आज की युवा पीढ़ी अपने जीवन को तबाह करने को आमादा हैl मौके पर मदनगुंडी पंचायत के मुखिया रामदेव यादव, चंदवारा पश्चिम के मुखिया संतोष कुमार, पारा लीगल वोलेंटियर्स सुमन रानी, सोनू कुमार सन्नी कुमार सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे l यह भी पढ़ें- तंबाकू निषेध दिवस पर मुंगेर न्यायालय परिस...