चंदवारा में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
कोडरमा, मई 14 -- चंदवारा। चंदवारा पूर्वी पंचायत भवन में गुरुवार को विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के सचिव गौतम कुमार उपस्थित थे। डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता राजेंद्र मंडल ने महिला प्रताड़ना व पोक्सो एक्ट, आईटी एक्ट समेत कई कानून की जानकारी दी। अधिवक्ता अरुण कुमार ओझा ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों, शिक्षा का अधिकार, अधिकार और कर्तव्य पर विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कानून की अवहेलना करने पर दंड का प्रावधान है। यह भी पढ़ें- बाल विवाह, बाल मजदूरी, आईटी एक्ट सहित कई कानूनों की दी जानकारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.