चंदवारा में भाजपा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया
कोडरमा, जून 23 -- चंदवारा। भाजपा चंदवारा मंडल के तत्वावधान में मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी की अध्यक्षता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मंगलवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में उनके राष्ट्र निर्माण, एकात्मता और राष्ट्रीय एकता के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव,सांसद प्रतिनिधि बंटी मोदी,महामंत्री आनंद मोदी, उपाध्यक्ष मुन्ना मोदी, राजेंद्र यादव, ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी, पूर्वी चंदवारा शक्ति केंद्र के प्रभारी वासुदेव साव, पश्चिम चंदवारा शक्ति केंद्र के प्रभारी आनंद मोदी, प्रखंड कोषाध्यक्ष विनोद प्रसाद बरनवाल, दिलीप यादव, अर्जुन यादव, सुरेश यादव, वीरेंद्र यादव सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- 'डॉ. मुखर्जी का बलिदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.