कोडरमा, अप्रैल 6 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। चंदवारा भाजपा मंडल द्वारा पार्टी का स्थापना दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, राष्ट्र सेवा के संकल्प और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। साथ हीं सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास, के मूल मंत्र के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। मौके पर जिला सांसद प्रतिनिधि बंटी मोदी, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव, मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी, सांसद मंडल प्रतिनिधि सुखदेव साव, अर्जुन साव, राजेंद्र सोनी, राजेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, मुन्ना मोदी, सुभाष राणा, सुरेश यादव, महावीर साव, अजय मोदी, बैजू सिंह, मुकेश यादव, कन्हाई यादव आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...