कोडरमा, फरवरी 10 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। उपायुक्त ऋतुराज ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवारा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों, प्रसव कक्ष, नवनिर्मित ऑपरेशन थिएटर (ओटी) एवं अन्य इकाइयों का गहन निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट लैब को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण रूप से सक्रिय करने का निर्देश दिया। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को ठोस कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तहत अतिरिक्त चिकित्सकों की नियुक्ति हेतु प्रस्ताव तैयार करने तथा चिकित्सकों की 24x7 उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। प्रसव कक्ष के ...