कोडरमा, अगस्त 12 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। चंदवारा। प्रखंड के आरागारो पंचायत से मंगलवार को 401 कांवरियों का जत्था बाबानगरी देवघर में जलाभिषेक के लिए सुल्तानगंज रवाना हुआ। कांवरियों का जत्था आरागारो पंचायत से नाचते-झूमते और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए गझड़ी रोड मोड़ के समीप एनएच सड़क तक पहुंचा। यहां नौ बसों से सभी कांवरिये सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए।इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कांवरियों के उत्साह और भक्ति को देखते हुए स्थानीय समाजसेवी और ग्रामीण भी उनके साथ पैदल चलकर एनएच सड़क तक पहुंचे और मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए उन्हें विदाई दी। कांवरियों ने सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर में जलाभिषेक करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- बेड़ो से 151 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना विदाई क...