कोडरमा, मार्च 21 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्र को लेकर चंदवारा प्रखंड में तैयारी जोर-शोर से चल रही है। मां दुर्गा की आराधना को लेकर क्षेत्र के मंदिरों, पूजा समितियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में साफ-सफाई व रंग-रोगन और सजावट का कार्य तेजी से किया जा रहा है। पूजा समितियों द्वारा पंडाल निर्माण, आकर्षक लाइटिंग व कारिगरों द्वारा प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बाजारों में भी नवरात्रा की रौनक साफ नजर आने लगी है। फल, फूल, नारियल, चुनरी और पूजन सामग्री की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है। महिलाएं और युवतियां व्रत और पूजा की तैयारी में जुट गई हैं। घरों में कलश स्थापना के लिए साफ-सफाई और पूजा स्थल सजाने का काम किया जा रहा है। वहीं, कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और जागरण कार्यक्रमों की भी रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.