कोडरमा, दिसम्बर 16 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। सरकार द्वारा किसानों के उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से चंदवारा प्रखंड में बनाये गये दो पैक्सों के माध्यम से सोमवार से किसानों का धान क्रय शुरू हो गया। प्रखंड के आरागारो व चंदवारा पश्चिमी पैक्स का आज विधिवत उदघाटन उद्घाटन जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप शुक्ला, जिला सहकारिता पदाधिकारी कुमुद कुमार, बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा, जिप सदस्य नीतू यादव, उप प्रमुख खुशबू देवी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा ने बताया कि क्रय केंद्र के शुभारंभ से क्षेत्र के किसानों को सीधे सरकारी पैक्स पर धान बेचने की सुविधा मिलेगी, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य 2450 रुपये प्रति किवंटल की दर से धान की खरीद की जाएगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.