कोडरमा, फरवरी 14 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। प्रखंड के पिपराडीह पंचायत के ग्राम गैड़ा में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के हीं 22 वर्षीय शिकेंद्र रविदास (पिता निर्मल दास) के रूप में हुई है। घटना शनिवार की है। जानकारी के अनुसार शिकेंद्र रविदास गेंहू के खेत में मोटर से पानी पटा रहा था, इसी दौरान करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोग जब उसे खोजते हुए वहां पहुंचा तो देखा कि वह मृत पड़ रहा है। आनन-फानन लोग उसे उठाकर सदर अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि विगत दो दिनों में करंट लगने से मौत होने की यह दूसरी घटना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.