कोडरमा, मार्च 21 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में ईद का पर्व शांति,आपसी सौहार्द व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोग अपने अपने ईदगाह में पहुंचकर निर्धारित समय पर शांतिपूर्ण वातावरण में ईद का नमाज अदा किया। इस दौरान देश, दुनिया और क्षेत्र में अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगो ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दिया। वहीं बच्चों और युवाओं में इस पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा गया। वहीं घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए गए और लोगो ने एक दूसरे के घरों पर जाकर खुशियां बांटी। ईद पर्व को लेकर प्रखंड प्रशासन पूरी तरह से मुस्तेद देखे गए। ईदगाह स्थाल पर पुलिस के जवान तैनात देखने को मिला जबकि चंदवारा थाना प्रभारी शशि भूषण कुमार गश्त करते नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.