कोडरमा, मई 2 -- चंदवारा। चंदवारा प्रखंड में भाजपा मंडल कमेटी का विस्तार किया गया। मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी ने जिलाध्यक्ष अनूप जोशी की सहमति से नये पदाधकारियों की घोषणा की गई। इसमें उपाध्यक्ष के रूप में राजेंद्र सोनी, उषा कुमारी, राजेंद्र यादव, महामंत्री सुखदेव साव, आनंद मोदी, मंत्री राजेंद्र ठाकुर, रीना देवी, सुभाष राणा, पूनम देवी, कोषाध्यक्ष विनोद प्रसाद बर्णवाल व कार्यालय मंत्री उमेश सोनी को बनाया गया है। उक्त जानकारी चंदवारा मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी ने दी। यह भी पढ़ें- भाजपा झुमरी तिलैया उत्तरी नगर मंडल के नए पदाधिकारियों की घोषणा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...