मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बुधवार को बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे चंदवारा घाट पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फेज वन के अलावा फेज दो में हो रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने फेज दो के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रकिया को तेज करने को कहा। साथ ही फेज एक में हुई अधिग्रहित जमीन के बदले रैयतों को जल्द भुगतान करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि चंदवारा पुल चालू होने के बाद शहर को जाम से निजात दिलाने में काफी सफलता मिलेगी। इसलिए अधिकारी समय पर इसे पूरा करें। वहीं, आसपास बेतरतीब निर्माण देख इलाके को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम को उचित कदम उठाने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने फेज-2 अंतर्गत जेल चौक से सिपाहपुर (पुराना एनएच दरभंगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.