मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। डॉ. जगन्नाथ मिश्र कॉलेज के पास बूढ़ी गंडक नदी पर पहुंच पथ सहित आरसीसी पुल के निर्माण को अर्जित जमीन के मुआवजा भुगतान के लिए शेष राशि 7.26 करोड़ रुपये जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को उपलब्ध करा दिया गया है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के वरीय परियोजना अभियंता ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को इसकी जानकारी दी है।उन्होंने बताया है कि इस निर्माण कार्य को लेकर स्वीकृत प्राक्कलन के अनुसार कुल प्राक्कलित राशि 58 करोड़ 86 लाख 84 हजार 477 की मांग की गयी थी, जिसके आलोक में 51.60 करोड़ रुपये उपलब्ध कराया जा चुका था। शेष 7 करोड़ 26 लाख 84 हजार 477 रुपये जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के खाता में उपलब्ध करा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि यह पुल शहर के लिए बेहद उपयोगी बताया जा रहा है। इस पुल के चालू होने से शह...