चंदवारा पुल: जेल चौक से सिपाहपुर सड़क को छह करोड़ और आवंटित
मुजफ्फरपुर, जून 2 -- मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता चंदवारा फेज दो के तहत जेल चौक से सिपाहपुर तक तीन किमी लंबी सड़क के लिए पुल निर्माण निगम ने फिर राशि जारी की है। इससे चंदवारा पुल की कनेक्टिविटी दरभंगा एनएच से होगी। इसके तहत पांच मौजा में करीब 12 एकड़ भूमि का अधिग्रहण होना है।
राशि आवंटन पुल निर्माण निगम ने छह करोड़ रुपये का आवंटन जिला भू-अर्जन कार्यालय को दिया है। इससे दो दिन पूर्व भी निगम की ओर से 14 करोड़ रुपये दिए गए थे। अब तक कुल 20 करोड़ का आवंटन मिल चुका है। भूमि अधिग्रहण पर कुल 57 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। चंदवारा में जिला भू-अर्जन कार्यालय की ओर से शिविर भी लगाया गया है। अब तक तीन रैयतों को भुगतान दिया गया है, जबकि सभी रैयतों को जमीन संबंधित कागजात अपडेट करने को कहा गया है। शिविर में अपडेट एलपीसी, भू-लगान रसीद, जमीन से संबंधित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.