कोडरमा, अप्रैल 18 -- चंदवारा, प्रतिनिधि। पश्चिमी पंचायत की उप मुखिया बसंती देवी का गुरुवार की रात हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। उनके निधन पर पंचायत के मुखिया संतोष कुमार कुशवाहा समेत अन्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे लगातार तीन बार वार्ड सदस्य रहीं और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाती रही। अपने पीछे वे तीन पुत्र, तीन बहुएं, दो बेटियां व नाती-पोते सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके पति सेवानिवृत्त शिक्षक रामचंद्र मास्टर जी के नाम से क्षेत्र में प्रसिद्ध है। उनका अंतिम संस्कार चंदवारा के घाट मुक्तिधाम में किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...