कोडरमा, अप्रैल 7 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। उपायुक्त के निर्देश पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने चंदवारा प्रखंड के चंदवारा एवं उरवां बाजार में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मिठाई दुकानों, किराना दुकानों और ठेला-खोमचा संचालकों की गतिविधियों की बारीकी से जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में चंदवारा बाजार स्थित महादेव रेस्टोरेंट, दुर्गा मिष्ठान, गोकुल स्वीट्स तथा उरवां बाजार के मधुकर स्वीट्स, राजेंद्र स्वीट्स और संतोष मिष्ठान की जांच की गई। इस दौरान सोनू जनरल स्टोर से 'तीर' ब्रांड का हल्दी पाउडर और गोकुल स्वीट्स से मसाले का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए भेजा गया।गोकुल स्वीट्स में अत्यधिक गंदगी पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने संबंधित संचालक पर अर्थदंड लगाया। वहीं, चंदवारा बाजार के एक चाट ठेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.