चंदवारा के युवक का शव जयनगर में बंद खदान से बरामद, विरोध में रोड जाम
कोडरमा, जून 21 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। जयनगर थाना क्षेत्र के डहुआटोल स्थित बंद पड़ी पत्थर खदान से रविवार की सुबह एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया। मृतक की पहचान चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवां निवासी विनोद यादव के 24 वर्षीय पुत्र दशरथ यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव खदान में फेंके जाने की आशंका जताई है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने चंदवारा के उरवां के पास रांची-पटना रोड को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार, दशरथ यादव शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे बाइक से बाल कटवाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी गई। रविवार की सुबह परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में निकले। इस दौरान डहुआटोल स्थित बंद खदान के ऊपर उसकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.