कोडरमा, अगस्त 3 -- चंदवारा, कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। कोडरमा एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने जिले में देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवां मोड़ स्थित बाबा होटल में संचालित देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने होटल में शनिवार की रात छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन पीड़िताओं को मुक्त कराया। इस दौरान पकड़ायी सभी युवतियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। मामले में दलाल और होटल मैनेजर को भी हिरासत में लेकर कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। होटल से आपत्तिजनक सामग्री, खाली और भरी हुई शराब की बोतलें, दो कार और एक इलेक्ट्रिक स्कूटी भी जब्त की गई है। पुलिस ने इस मामले में चंदवारा थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है。 यह भी पढ़ें- Kodarm...