चंदवारा के पोकलेन चालक की गुजरात में मौत
कोडरमा, मई 19 -- चंदवारा। चंदवारा थाना के ग्राम गजुरे निवासी अफरोज अंसारी(20 वर्ष, पिता नेजाम अंसारी) की मौत गुजरात में संदेहास्पद स्थिति में हो गई। जानकारी के अनुसार वह गुजरात के भरुच, थाना नवीपुर में पोकलेन मशीन चलाता था। रविवार को उनके परिजन को उनके आत्महत्या करने लेने की सूचना मिली। मगर परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका व्यक्त की है। बुधवार को उनका शव चंदवारा स्थित गजुरे उनका गांव पहुंचेगा। इधर घटना की सूचना मिलने पर गांव में शोक की लहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.