कोडरमा, मार्च 10 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। झारखंड विधानसभा के चल रहे सत्र के दौरान कोडरमा जिले के चंदवारा प्रखंड अंतर्गत जोगी गांव में अधूरा पड़ा स्टेडियम निर्माण का मामला एक बार फिर उठाया गया। बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा। विधायक ने कहा कि जोगी गांव में स्टेडियम निर्माण कार्य वर्ष 2009 में शुरू किया गया था, लेकिन अब तक इसे पूरा नहीं किया जा सका है। इस पर बताया गया कि सतगावां, चंदवारा, मरकच्चो और डोमचांच प्रखंडों में अर्धनिर्मित प्रखंड स्तरीय स्टेडियमों के निर्माण को नए सिरे से स्टीमेट के लिए भेजा गया है। मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि बजट की उपलब्धता के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.