कोडरमा, मार्च 24 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। प्रखंड के उरवां स्थित पीएचईडी प्लांट में 20 मार्च को शॉर्ट सर्किट होने के कारण नया इंटेकवेल का पैनल बोर्ड व वाटर ट्रिटमेंट प्लांट का मोटर जल जाने से चंदवारा में विगत चार दिनों से पेयजलापूर्ति प्रभावित है। इससे प्रखंड की नौ पंचायतों के करीब 42 गांवों में पेयजलापूर्ति बंद है। इस संबंध में पीएचइडी विभाग चंदवारा के ई मनीष कुमार ने बताया कि 20 मार्च को उरवां स्थित चंदवारा वाटर ट्रिटमेंट प्लांट के ट्रांसफार्मर का केबल शॉट सर्किट होने के साथ हीं पंप हाउस का पैनल बोर्ड भी जल गया। साथ हीं पंप का 35 एचपी का एक मोटर भी जल गया। इसके कारण चंदवारा बहू ग्रामीण जलापूर्ति योजना लाभान्वित गांव में पेयजलापूर्ति बाधित हो गई है। इधर पेयजलापूर्ति प्रभावित होने से गर्मी में ग्रामीणों के समक्ष पेयजल की समस्या उत्पन्न हो...