कोडरमा, मार्च 10 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। चंदवारा आदर्श मीडिल स्कूल में कक्षा 1 व 2 के छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक वितरण किया गया। इस अवसर पर चंदवारा पूर्वी की मुखिया अनीता देवी व चंदवारा पश्चिमी के मुखिया संतोष कुमार कुशवाहा द्वारा पोशाक का वितरण किया गया। कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाध्यापिका इंदू कुमारी, स्कूल अध्यक्ष सुमन सोनी, सदस्य विपुल सोनी, सहायक शिक्षक सकलदेव प्रसाद, सुखदेव राणा, विजयलक्ष्मी पांडेय व अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे। मौके पर मुखिया ने कहा कि सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन, स्कूली ड्रेस, किताब आदि इन सभी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, जिससे गरीब और जरूरतमंद बच्चे भी आसानी से शिक्षा प्राप्त कर सके। उन्होंने इसके लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...