देहरादून, दिसम्बर 30 -- चंदर रोड एमडीडीए कॉलोनी वार्ड में छह दिनों से सफाई ठप होने से आक्रोशित कांग्रेस के पार्षदों और लोगों ने नगर निगम में सांकेतिक धरना प्रदर्शन दिया। पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि बुधवार तक वार्ड में सफाई शुरू नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा। मंगलवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर गोगी, पार्षद रॉबिन त्यागी के नेतृत्व में कांग्रेस के पार्षदों व वर्करों ने नगर निगम परिस रमें धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले चंदर रोड एमडीडीए कॉलोनी के कांग्रेसी पार्षद रॉबिन त्यागी और नगर आयुक्त के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद नगर निगम के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए, जो सोमवार को वापस काम पर लौटे। पार्षद रॉबिन त्यागी ने आरोप लगाया कि वह जनता की समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त से मिलने गए थे,...