लखनऊ, फरवरी 10 -- लखनऊ, संवाददाता। अयोध्या रोड चिनहट तिराहा स्थित चंदन हॉस्पिटल ने डॉ. विंची एक्सआई रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का इस्तेमाल करके एक बुजुर्ग मरीज के किडनी में 28 सेमी. बड़े कैंसर को निकालने में सफलता पाई है। यूरोलॉजी विभाग के चेयरपर्सन डॉ. जितेंद्र प्रताप सिंह और वाइस चेयरपर्सन डॉ. सत्यम श्रीवास्तव के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी की गई। डॉ. जितेंद्र के मुताबिक 62 साल के बुजुर्ग पुरुष मरीज की बाईं किडनी में 28 सेमी. का बड़ा कैंसर ट्यूमर था। विशेष बात यह रही कि सर्जरी बिना किसी ब्लड ट्रांसफ्यूजन की जरूरत के ही पूरी कर ली गई। मरीज को तीन दिन में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...