हल्द्वानी, मार्च 7 -- हल्द्वानी। चंदन हॉस्पिटल की जांच कर रहे अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय ने लोगों से एक सप्ताह के भीतर प्रकरण से जुड़े साक्ष्य प्रस्तुत करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि घटना से जुड़ा कोई भी व्यक्ति प्रत्येक कार्यदिवस में उनके कार्यालय में प्रकरण को लेकर लिखित व मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है। उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने हल्द्वानी स्थित चंदन हॉस्पिटल में उपचार के नाम पर अवैध वसूली, चिकित्सा में लापरवाही, आर्थिक शोषण और कुप्रबंधन के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए जांच समिति का गठन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...