हल्द्वानी, अप्रैल 17 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी के चंदन हॉस्पिटल ने देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों के लिए दो दिवसीय विशेष " बीएलएस एवं इमरजेंसी ट्रेनिंग प्रोग्राम" का सफल आयोजन किया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जवानों को आपातकालीन स्थितियों में त्वरित और प्रभावी चिकित्सा सहायता प्रदान करने की क्षमता विकसित करना है।कार्यक्रम में शामिल जवानों को बेसिक लाइफ सपोर्ट (सीपीआर), ट्रॉमा मैनेजमेंट, एयरवे मैनेजमेंट, एम्बुलेंस ऑपरेशन और इन्फेक्शन कंट्रोल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। मॉक ड्रिल, सीपीआर प्रैक्टिस और रियल-लाइफ सिनेरियो के माध्यम से जवानों को वास्तविक परिस्थितियों के लिए तैयार किया गया।ट्रेनिंग में डॉ. मुनीब रहमान ने इमरजेंसी एवं एम्बुलेंस सेवाओं पर, डॉ. रवि कुमार ने एयरवे मैनेजमे...