पलामू, सितम्बर 14 -- नीलांबर-पीतांबरपुर। तरहसी थाना क्षेत्र के भालोगाड़ी निवासी चंदन साव की मौत मामले में न्याय की मांग को लेकर रविवार को आजाद समाज पार्टी (आसपा) व भीम आर्मी ने जनआंदोलन किया। आंबेडकर चौक बेदानी से सुभाष चौक तक पैदल मार्च के बाद हजारों ग्रामीणों ने तरहसी थाना का घेराव किया। प्रदेश संगठन सचिव नागमणि रजक ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने जन्माष्टमी रैली के दौरान चंदन से मारपीट का दावा किया। आसपा ने दोषियों को 24 घंटे में जेल भेजने, 50 लाख मुआवजा व नौकरी, हथियार लाइसेंस और एसआईटी गठन की मांग की। थाना प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- काफिले पर कथित पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से आसपा में आक्रोश यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई: चंद्रमंडीह थाना प्रभारी के निलबंन को लेकर अनिश...