हल्द्वानी, अगस्त 18 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। चंदन अस्पताल हल्द्वानी को केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) के तहत आधिकारिक रूप से सूचीबद्ध कर लिया गया है। मंगलवार को अस्पताल के सीईओ डॉ. परवेज अहमद ने बताया कि चंदन अस्पताल कुमाऊं का पहला ऐसा मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बन गया है, जो सीजीएचएस में सूचीबद्ध है। इस सुविधा के बाद केंद्रीय सरकारी कर्मचारी, पेंशनभोगी और अन्य पात्र लाभार्थी नियमानुसार अस्पताल में विशेषज्ञ व सुपर-स्पेशियलिटी उपचार, अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सेवाएं और 24 घंटे आपातकालीन सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- CGHS के नए नियम! Rs.3000 के ब्लड टेस्ट से लेकर MRI, CT स्कैन, अटकेगा सरकारी कर्मचारियों का मेडिकल बिल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...