हल्द्वानी, दिसम्बर 12 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की संस्तुति पर नैनीताल जिले के मोर्चों के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्ष बिष्ट ने बताया कि संगठन के लिए समर्पित होकर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को मोर्चों की जिम्मेदारी दी गई है। उनसे संगठन को और अधिक मजबूत करने की अपेक्षा की जाती है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा की जिम्मेदारी रामनगर निवासी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष चंदन बिष्ट को सौंपी गई है। जबकि कंचन उप्रेती को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनाया गया है, वह वर्तमान में भाजपा बिठौरिया मंडल की अध्यक्ष भी हैं। वहीं गणेश शाह को किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है, वह भाजपा लामाचौड़ मंडल के अध्यक्ष हैं। नन्हें कश्यप अन्य पिछड़ा वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.