चंदन बने साइकिल पोलो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव
आरा, अप्रैल 11 -- आरा। ऑल बिहार साइकिल पोलो एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि बिहार के खेल जगत के लिए गौरव का क्षण है। ऑल बिहार साइकिल पोलो एसोसिएशन के सचिव चंदन कुमार पांडेय को वर्ष 2026-29 के लिए साइकिल पोलो फेडरेशन ऑफ इंडिया का महासचिव निर्वाचित किया गया है। बताया कि यह पहली बार है जब राज्य संघ के पदाधिकारी को राष्ट्रीय महासंघ के महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीते 22 फरवरी को महाराष्ट्र के नागपुर स्थित विधायक निवास में चुनाव अधिकारी नितिन पी देशमुख की ओर से फेडरेशन की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव हुआ था। चंदन कुमार पांडेय को महासचिव, पश्चिम बंगाल के सुवेंद्रो मल्लिक को अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के तोषेंद्र वर्मा को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.