चतरा, अप्रैल 7 -- चतरा संवाददाता। वशिष्ठ नगर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार को लावालौंग थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वे मंगलवार को लावालौंग थाना में नये थाना प्रभारी के रूप में अपना योगदान दे दिया है। चंदन कुमार पूर्व में सिमरिया में भी अपनी सेवा दे चुके हैं, जहां उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व, सख्त कार्यशैली और जनसरोकार से जुड़े कार्यों के लिए खास पहचान बनाई थी। उनकी कार्यप्रणाली से आम जनता में विश्वास बढ़ा था। लावालौंग में पदभार संभालते ही उन्होंने अपराध नियंत्रण और जनसहयोग पर विशेष जोर देते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और नशे के कारोबार पर नकेल कसना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.