चंदन पर जानलेवा हमला करनेवाला मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
गिरडीह, सितम्बर 11 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के कपिलो निवासी चंदन बजरंगी पर हुए जानलेवा हमला के एक महीना पूरे होने को है परंतु अब भी मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। बता दें कि पिछले 14 अगस्त की रात में द्वारिका यादव एवं किशुन यादव ने चंदन बजरंगी की बाइक को रोककर उसपर जानलेवा हमला किया था। हमला के तुरंत बाद ही परिजनों ने बिरनी पुलिस एवं एसडीपीओ को सूचना दी थी। चंदन के बड़े भाई अजय मोदी ने बताया कि आरोपी हमला करने के बाद पूरे गांव में कह रहा है कि मैने चंदन को आज निपटा दिया। वह रातभर गांव में रहता है और पुलिस के इशारे से गांव छोड़कर चला जाता है। जिसके बाद पुलिस गांव पहुंचकर आरोपियों को ढूंढ़ने का नाटक करती है। उन्होंने बताया कि मामूली लड़ाई - झगड़ा एवं जमीन विवाद में बिरनी पुलिस एक दिन में दोनों पक्षों के लोगों को गिरफ्तार कर जेल भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.