रामपुर, मार्च 7 -- चंदन के बाद अब रामपुर में अगरवुड की खेती की जाएगी। ककरौआ निवासी रमेश कुमार ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। रमेश कुमार अभी तक अपने गांव में चंदन की खेती से लाखों कमा रहे हैं। अब अगरवुड की खेती करने से वह अपने व्यापार को और आगे बढ़ाएंगे। अगरवुड की खेती करने का आइडिया उनके दिमाग में तब आया जब शुक्रवार को वेबिनार के जरिये वह पीएम मोदी के लाइव कार्यक्रम में जुड़े थे। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने कृषि सुधारों पर मंथन किया। पीएम मोदी ने कोको, काजू और चंदन जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों के विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया। रामपुर में चंदन की खेती करने वाले प्रगतिशील किसान रमेश कुमार भी इस वेबिनार में शामिल हुए थे। ककरौआ निवासी रमेश कुमार पिछले कुछ वर्षों से जिले में चंदन की खेती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वेबिनार में पीएम मोदी ने अगर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.