मेरठ, दिसम्बर 13 -- हस्तिनापुर। वन रेंज कार्यालय के समीप से कुछ अज्ञात चोरों द्वारा चंदन का पेड़ को काट डाला। परंतु जैसे ही चौकीदार को इसकी आहट हुई तो चोर लकड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। लकड़ी को वनकर्मियों ने कब्जे में लेकर सुरक्षित कर लिया। वन विभाग कार्यालय के आसपास ही चंदन के कई पेड़ है। जिसमे गुरुवार की रात्रि में कुछ अज्ञात चोरों ने एक चंदन का पेड़ काट दिया। रात में दो चौकीदार कार्यालय पर तैनात रहते है तथा लगातार गश्त भी करते रहते हैं। चौकीदार को जैसे ही पेड़ काटने जैसी आहट सुनाई दी तो उस ओर दौड़ पड़ा चौकीदार को अपनी ओर आता देखकर रात के अंधेरे का लाभ उठाते हुए चोर काटे गए पेड़ की लकड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। क्षेत्रीय वन अधिकारी खुशबू उपाध्याय का कहना कि लकड़ी सुरक्षित कर ली गई है। वहीं अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.