नोएडा, मार्च 2 -- ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-वन आरडब्ल्यूए ने सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया। सामुदायिक केंद्र में बड़ी संख्या में शहर के लोगों ने हिस्सा लिया। चंदन का टीका लगाकर सभी का स्वागत किया गया। वरिष्ठ कवि मुकेश शर्मा ने गीतों के माध्यम से सभी का दिल जीत लिया। ढोल और नगाड़ों की थाप पर लोग खूब थिरके। ढोल की थाप पर नृत्य करने के साथ ही फूलों की बारिश कर लोगों ने होली खेली। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संगीता शर्मा और महासचिव हरेंद्र भाटी ने सभी सेक्टरवासियों को शुभकामनाएं देते दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.