घाटशिला, फरवरी 20 -- चाकुलिया, संवाददाता। नगर पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी चंदना मुर्मू की जीत सुनिश्चित करने को लेकर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता दुलाल भुईयां ने गुरुवार को नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की। उनसे आशीर्वाद एवं समर्थन की अपील की। इसके साथ भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों की जानकारी दी। जनसंपर्क अभियान के दौरान दुलाल भुईयां ने कहा कि चंदना मुर्मू एक सक्रिय, सरल और जनहितैषी प्रत्याशी हैं। नगर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे चंदना मुर्मू को भारी मतों से विजयी बनाकर नगर के विकास की गति को तेज करें। इस अभियान में भाजपा नेता मनोज प्रताप सिंह, गौर चंद्र पात्र समेत अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.