घाटशिला, फरवरी 22 -- चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को भाजपा ने अध्यक्ष पद की पार्टी समर्थित प्रत्याशी चंदना मुर्मू के पक्ष में बाइक रैली निकाल कर अपनी ताकत का अहसास कराया। यह बाइक रैली पुराना बाजार स्थित भाजपा के चुनावी कार्यालय से प्रारंभ हुई। यहां से निकली रैली मुख्य पथ से गुजरते हुए कमारीगोड़ा पहुंची। जहां स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक रैली का स्वागत किया। यह रैली काकड़ीशोल होते हुए नया बाजार पहुंची। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और मतदाताओं से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। नया बाजार का भ्रमण करने के बाद रैली पुनः चुनावी कार्यालय पहुंच कर समाप्त हुई। इस बाइक रैली में प्रत्याशी चंदना मुर्मू, भाजपा मंडल अध्यक्ष पार्थों सारथी महतो, संदीप चंद, दीपेश पोलाई स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.