वाराणसी, जून 26 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। अमरनाथ यात्रियों की सेवा के लिए चंदनबाड़ी में शिविर लगाने के लिए काशी से 70 स्वयंसेवकों का दूसरा जत्था 28 जून को बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना होगा। उससे पूर्व सुबह 8 बजे लक्सा से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें बाबा बर्फानी की झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र होगी। यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा में लगेगा भंडारा, 25 ट्रक सामग्री रवानासेवा शिविर का आयोजन यह जानकारी श्रीबाबा काशी विश्वनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह बंटी ने शुक्रवार को शिवाला स्थित होटल में पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा लक्सा से आरंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते कैंट स्टेशन पहुंचेगी। यहां से सेवादारों का दूसरा जत्था जम्मू रवाना होगा। उन्होंने बताया कि यह शिविर के आयोजन का लगातार 26वां वर्ष है। शिविर सं...