गिरडीह, जनवरी 28 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। परसाटांड़ पंचयात की मुखिया कुंती देवी व ग्रामीणों ने सहायक विद्युत अभियंता, ग्रामीण गिरिडीह को एक ज्ञापन देकर बिजली तार बदलने की मांग की है। कहा है कि परसाटांड़ पंचायत के ग्राम चन्दनडीह क्षेत्र में लगभग 150 परिवार निवास करते हैं। ये सभी लोग खेती करते हैं। इस क्षेत्र में पतला केबल से विद्युत आपूर्ति की जा रही है, जिससे आये दिन केबल शॉर्ट होता रहता है। बतला दें कि विगत पांच दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। सभी परिवार में बिजली के कारण भारी समस्या बनी हुई है। कुछ दिनों में बच्चों की मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शुरू होने जा रही है। लोगों ने मांग की है कि चन्दनडीह क्षेत्र में मोटा केबल लगाने का आदेश निर्गत कर केबल को शीघ्र बदल दिया जाय। ताकि इस क्षेत्र का बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से संचालन हो सके और ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.