बोकारो, मार्च 19 -- बोकारो, प्रतिनिधि। चन्दनकियारी स्थित स्टेडियम को लेकर समीक्षा बैठक बुधवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने की। बैठक में स्टेडियम निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं तथा भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान सबसे पहले स्टेडियम निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों से कार्य की गुणवत्ता, समय-सीमा और शेष कार्यों की जानकारी ली गई। इसके बाद स्टेडियम में उपलब्ध खेल सुविधाओं जैसे मैदान, रनिंग ट्रैक, दीर्घा (गैलरी) आदि के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को निर्माण कार्य से संबंधित जांच रिपोर्ट शीघ्र समर्पित करने का निर्देश दिया। साथ ही, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार को स्टेडियम का स्थल निरीक्षण कर, अपने स्तर से संबंधित पदाधिकारियों के साथ सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.