बोकारो, मार्च 20 -- बोकारो, प्रतिनिधि। चंदनकियारी विधानसभा पूर्णतः सुदूर ग्रामीण क्षेत्र है। क्षेत्र के गावों में इन दिनों बिजली व पेयजल की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। जिससे आमजन त्रस्त है। पूरे प्रकरण में स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ सरकार गहरी निद्रा में है। जिस कारण लोगों के समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उक्त बातें झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अर्जुन रजवार ने अपने दौरे के क्रम में लोगों से संवाद के दौरान कही। उन्होंने कहा कि चंदनकियारी के पावरग्रिड से ही शहरों को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति हो रही है। वहीं चंदनकियारी व चास के गावों में महज आठ से दस घंटे ही बिजली की आपूर्ति होना अत्यंत ही गंभीर मामला है। दूसरी ओर गर्मी के दस्तक देते ही क्षेत्र में पेयजल समस्या विकराल हो चु...