बोकारो, दिसम्बर 26 -- चंदनकियारी में थाना प्रभारी अमित कुमार राय के निर्देशन पुलिस सक्रिय भुमिका में दिख रही है। क्योंकि बुधवार शाम को थाना प्रभारी खुद चौक में यत्र तत्र लगे वाहन को पार्किंग में लगाने के लिए वाहन मालिकों से अपील करते देखे गए। वहीं लाउडस्पीकर से अपील किया जा रहा था कि यदि कोई घर बंद कर कहीं जा रहे हैं तो थाना को अवश्य सूचित करें । नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील करते हुए हेलमेट,ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य जरूरी कागजात के साथ वाहन निर्धारित गति से चलाने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...