बोकारो, जुलाई 29 -- जिला कृषि पदाधिकारी मोहम्मद शाहिद ने बुधवार को प्रखंड के विभिन्न बीज भंडारों की औचक जांच कर कई अनियमितताओं का खुलासा किया। जांच के दौरान अधिकांश दुकानों में स्टॉक बही, बिक्री बही और दर सूची अद्यतन नहीं पाई गई। साथ ही किसी भी दुकान के बाहर निर्धारित दर तालिका प्रदर्शित नहीं थी। इस पर कृषि विभाग ने संबंधित दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि किसानों से खाद अधिक कीमत पर बेचे जाने की शिकायतें भी मिली हैं। उन्होंने कहा कि यूरिया की निर्धारित कीमत Rs.266.50 प्रति बोरी और डीएपी की कीमत Rs.1350 प्रति 50 किलोग्राम है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बीज भंडारों की जांच में मिली अनियमितताएं, छह दुकानों को नोटिस अधिक कीमत वसूलने की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच के दायरे में कृषि बी...