बोकारो, मई 29 -- चंदनकियारी प्रतिनिधि। राज्यव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को चंदनकियारी के सुभाष चौक पर दो घंटे का चक्का जाम किया गया। आइसा और आरवाईए के नेतृत्व में सुबह 7 बजे से 9 बजे तक चले प्रदर्शन का नेतृत्व इंकलाबी नौजवान सभा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य दुलाल प्रमाणिक ने किया। प्रदर्शनकारियों ने नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में दोषियों को कड़ी सजा देने, झारखंड के विश्वविद्यालयों में लागू क्लस्टर सिस्टम को रद्द करने व बेरोजगार युवाओं पर की गई कथित टिप्पणियों का विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने चौक को चारों ओर से जाम कर नारेबाजी की। दुलाल प्रमाणिक ने कहा कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होने से छात्रों और युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- कलस्टर सिस्टम व देशव्यापी पेपर लीक के खिलाफ रेड़मा चौक पर चक्का जाम उ...