बोकारो, जुलाई 10 -- बोकारो, विजय कुमार। चंदनकियारी इलाके में जून 2024 से फरवरी 2026 के बीच हुई तीन रहस्यमयी हत्या की गुत्थी पुलिस अबतक नहीं सुलझा पाई है। तीनों हत्याओं में के उद्भेदन के लिए गठित एसआईटी के पास लंबे अंतराल के बावजूद ठोस सुराग नहीं है। लिहाजा हत्यारे तो खुले में घूम ही रहे है, पीड़ित पक्ष भी न्याय की वाट जोह रहा है।

हत्या का मामला इन हत्याओं के उद्भेदन को लेकर जेएलकेएम नेता अर्जुन रजवार ने भी नौ जुलाई को एसपी नाथु सिंह मीणा ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी ने एसआईटी को मामले के उद्भेदन व हत्यारों को गिरफ्तार करने का सख्त निर्देश दिया है। चंदनकियारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास झाड़ियों से अधजली अर्धनगन महिला का शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर दो से 20 जनवरी को लापता हु...